
पहले राउंड की गिनती खत्म होने के बाद एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा पर 2,33,600 वोटों की बढ़त बना ली है. 748 बैलेट वोट्स में द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले. इसका मूल्य 3,78,000 है. यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले, जिसका कुल मूल्य 1,45,600 है. 15 वोट रद्द हो गये. राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने यह जानकारी दी.
Source:Prabhat Khabar



