Uncategorized

बदायूं में सांप को लाठी से कुचल कर मारा, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

चूहा, कुत्ते और बंदर के बाद एक बार फिर से सांप को मारने के मामले में बदायूं जिले के थाना कादरचौक में मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल कादरचौक क्षेत्र के गांव ककोडा में सुखवीर पुत्र सियाराम चावल निकालने की मशीन (सेलर) चलता था। बताते हैं कि उक्त व्यक्ति के सेलर के आसपास एक नाग सर्प दिखा तो उसने लाठी से कुचलकर उसे मार-पीट कर मार डाला।

पूरे मामले का वीडियो किसी ने बनाकर पशु प्रेमी वीकेन्द्र शर्मा को दिया। पशु प्रेमी वीकेन्द्र शर्मा के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम वन्य जीव संरक्षण की धाराओं के तहत संबंधित थाना कादरचौक में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ उपरोक्त मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति सर्प को लाठी पर रखता नजर आ रहा है लेकिन सर्प तब तक जिन्दा और सरकता हुआ दिख रहा है। आसपास लोगों का हुजूम देखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button