Uncategorized

प्रेमी से शादी के लिए बेटे को छोड़ा, बेटी को बेचा… कलयुगी मां की करतूत हिला देगी!

कहते हैं कि पुत्र, कुपुत्र हो सकता है पर माता कभी कुमाता नहीं हो सकती है। लेकिन मुजफ्फरपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां एक मां ने प्रेमी के लिए अपने दो बच्चों से धोखा किया। आरोपी महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपनी 14 साल की बेटी को ढाई लाख रुपये में बेच दिया। यही नहीं अपने बेटे को एक हॉस्टल में रखकर डेढ़ साल पहले प्रेमी के साथ दिल्ली में जाकर शादी रचा ली। उधर, बेटी को खरीदने वाले 35 वर्षीय व्यवसायी ने उस पर काफी जुल्म ढाए। वो उसे पत्नी की तरह घर में रखता, यही नहीं घर का सारा काम भी उसी से कराता था।

पति की मौत महिला का बच्चों से धोखा

पीड़ित किशोरी के पिता मूल रूप से झारखंड के रांची के रहने वाले थे। हालांकि, मुजफ्फरपुर में काम के चलते पत्नी और बच्चों के साथ सदर थाना क्षेत्र के गोरबसही में रहते थे। करीब दो साल पहले उनकी मौत हो गई। बच्ची तब साढ़े 12 साल की थी। मां पर जब परिवार चलाने कि जवाबदेही आ गई तो कुछ दिन ठीक रहा। इसी बीच उसके एक युवक से प्रेम संबंध बन गए। युवक उससे शादी करने को तो तैयार हो गया, लेकिन बच्चों को अपनाने से इनकार कर दिया। ऐसे में मां ने बेटी को एक महिला और उसके पति के सहयोग से अपने प्रेमी के साथ मिलकर ढाई लाख रुपये में बेच दिया।

प्रेमी के लिए बेटी को बेचा, बेटे को छोड़ा

बताया जा रहा कि जिसने लड़की को खरीदा, बाद में उसी से उसने शादी कर ली। दूसरी ओर, आरोपी महिला ने अपने बेटे को हॉस्टल में रखा। हालांकि, महिला ने जब बेटे का एक साल से हॉस्टल खर्च नहीं दिया। तब भी हॉस्टल संचालक ने उस बच्चे को स्कूल से निकाला नहीं, बल्कि उसे पढ़ाता रहा। बच्चे ने किसी तरह से अपने परिजनों का पता किया और जिसके बाद हॉस्टल संचालक के जरिए परिवार को सूचना हुई।

ऐसे खुला पूरा मामला

इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस बीच झारखंड में रह रहे बच्ची के दादा और चाचा ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसे पोती का कोई सुराग नहीं मिला। तब रांची में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। घटना का जुड़ाव सदर थाना के गोबरसही इलाके से होने के कारण रांची का जीरो एफआईआर सदर थाना भेज दिया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। उसके खरीदार कथित पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके माध्यम से बच्ची बेची गई थी, उस दंपती को भी हिरासत में ले लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button