Uncategorized

नहीं चलने जा रहा अशोक गहलोत का जादू, BJP 119 तो कांग्रेस के खाते में 88 सीटों का अनुमान

राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की सरकार फिर से सत्ता में आने का दावा कर रही है। बीजेपी भी सरकार विरोधी माहौल होने यानीएंटी इनकंबेंसी की बात करते हुए अपनी सरकार बनने की बात कह रही है। इसी बीच गुरुवार को एबीपी सीवोटर सर्वे जारी कर दिया गया। यहां पढ़ें , राजस्थान के पांच संभागों में सर्वे के आधार पर ओपिनियन पोल में किसी सरकार बनने की बात कही जा रही है…

सर्वे में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

एबीपी सी वोटर के सर्वे के मुताबिक राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई है। सर्वे के अनुसार बीजेपी को 109 से 119 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 78 से 88 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।

हाड़ौती में कांग्रेस से आगे निकली बीजेपी, खाते में 13 सीट

ओपिनियन पोल में हाड़ौती रीजन के अनुमान में बीजेपी कांग्रेस से आगे निकल गई है। यहां विधानसभा की 17 सीटों में से बीजेपी के खाते में 9 से 13 सीटों तक आ सकती है। बता दें कि वसुंधरा राजे सिंधिया इसी रीजन से आती हैं और लंबे समय से यहां उनका प्रभाव रहा है। हाड्रौती में बीजेपी को 53 प्रतिशत और कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 3 प्रतिशत वोट जा सकते हैं। यहां से कांग्रेस को 4 से 8 सीटों से संतोष करना पड़ सता है। अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है।

मेवाड़ में बीजेपी की भारी समर्थन

मेवाड़ रीजन में विधानसभा की 43 सीटों पर सर्वे का नतीजा बीजेपी के पक्ष में बताया जा रहा है। सर्वे के अनुसार बीजेपी को 50 परसेंट वोट मिलने की बात कही जा रही है। जबकि इस सर्वे में कांग्रेस को 39 परसेंट और अन्य को 11 परसेंट वोट मिलने की बात की गई है। मेवाड़ से बीजेपी को 26 से 30 सीटें मिलने वाली बताई जा रही है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 12 से16 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 2 सीट रह सकती हैं।

​शेखावाटी में कांग्रेस को ​45 परसेंट वोट शेयर

ओपिनियन पोल में बताया गया कि राजस्थान के शेखावाटी में कांग्रेस काे बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस को बढ़त के साथ 45 परसेंट वोट शेयर मिलने की बात कही जा रही है। यहां बीजेपी को 43 परसेंट वोट शेयर मिलना बताया जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के अतिरिक्त अन्य के खाते में कुल वोट का 12 प्रतिशत शेयर जाता दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button