Uncategorized

महाकाल की सवारी पर थूकने वाले लड़कों पर कार्रवाई, तीनों के घर पर चला बुलडोजर, बजते रहे देशभक्ति गीत

महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain News) में कुछ लोगों का थूकते हुए वीडियो वायरल हुआ था। ये सभी लोग महाकाल की सवारी के ऊपर छत से थूक रहे थे। इस दौरान बैंड वालों ने इनका वीडियो बना लिया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। विरोध के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है।सुबह 10 बजे नगर निगम और पुलिस की टीम टंकी चौक इलाके में पहुंची। नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए ढोल के साथ पहुंची। पुलिस बल के साथ टीम वहां ढोल बजाते पहुंची थी। साथ ही पुलिस रिक्शा से आरोपियों के नाम की घोषणा कर रही थी। साथ ही देश भक्ति गीत वहां बजाए जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि शहर में सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के घर अतिक्रमित हिस्सा तोड़ा जा रहा है।इस मामले में एक आरोपी अदनान मंसूरी बालिग है। वहीं, दो अन्य नाबालिग हैं। पुलिस ने घर तोड़ने से पहले उनके मकान को खाली करवाया है। आरोप है कि इनलोगों ने छत से महाकाल की सवारी पर थूक फेंका था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की थी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिग को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेजा गया है। वहीं, दो को बाल सुधार गृह भेजा गया है।गौरतलब है कि हर सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है। इस सोमवार को भी सवारी निकली थी। सवारी जब टंकी चौक से गुजर रही थी, तभी छत के ऊपर से कुछ लड़के थूक रहे थे। महाकाल की सवारी के साथ चल रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button