Uncategorized

CM नीतीश ने पूछा सम्राट जी मुरेठा क्यों बांधते हैं? बिहार BJP अध्यक्ष ने दिया चौंकाने वाला जवाब

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार जी ने उनसे पूछा के आप मुरेठा (पगड़ी) क्यों बांधते हैं। इसपर मैंने उनसे कहा कि आपको मुख्ममंत्री पद सक हटाना है, इसका यह संकल्प है। आपको जिस दिन मुख्यमंत्री पद सक हटाउंगा, उसकी दिन ये पगड़ी खुलेगी। इस काम में आपका भी आशीर्वाद चाहिए। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी ने सदन के बाहर ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि सदन विपक्ष के सभी सदस्यों को डराने और धमकाने का काम बिहार की सरकार कर रही है। यह बेहद दुखद है। यहां कोई डरने वाला नहीं है। नीतीश बाबू जब तक आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटाएंगे तब तक बीजेपी एक दिन भी स्थिर नहीं होने वाली है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि हम जनता के मुद्दों पर बात कर रहे हैं। मंगलवार को हजारों टीचरों पर लाठियां चली, इसपर हम लोगों ने कहा कि आप लोग सरकारी तौर पर गुंडागर्दी करवा रहे हैं। आप लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। जब हिटलरशाही नहीं चला तो नीतीशशाही भी नहीं चलेगा। ये लोग केवल डराने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार जैसे तानाशाह से बिहार को मुक्ति दिलाना ही बीजेपी का उद्देश्य है। एनडीए की जब सरकार की थी तब कोई चार्जशीटेड सदस्य मंत्री नहीं था, लेकिन आरजेडी के साथ सरकार बनने के बाद गुंडो की सरकार है। खुद डेप्युटी सीएम चार्जशीटेड हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसपर बोलने की हिम्मत ही नहीं है। अगर कुछ बोले तो आरजेडी वाले उन्हें कुर्सी से ही हटा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button