Uncategorized

लाल, हरी और नीली… चांद पर ये रंग-बिरंगी रेत कहां से आ गई! प्रज्ञान ने भेजी दिमाग हिला देने वाली तस्वीर

हमारा चंद्रयान-3 अपने टारगेट से भी ज्यादा अच्छा काम कर रहा है। रोजाना इसरो चंद्रयान-3 से जुड़े अपडेट देता रहता है। इस बीच इसरो ने एक चांद की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर पैर जमाए खड़ा दिख रहा है। बता दें कि विक्रम लैंडर ने हाल ही एक बार फिर से सॉफ्ट लैंडिंग की थी। वो इसरो की कमांड देने पर करीब 40 सेमी ऊपर उछला था। अब इसरो ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें विक्रम लैंडर के साथ-साथ चांद की जमीन पर लाल, हरे और नीले रंग का कुछ दिखाई दे रहा है। आखिर ये रंग-बिरंगी चीज क्या है, आइए बताते हैं।

तस्वीर के पीछे की कहानी
दरअसल, चांद की जमीन पर कुछ भी रंग-बिरंगा नहीं है। इस तस्वीर के पीछे की कहानी कुछ और ही है। इसरो ने विक्रम लैंडर की जो तस्वीर शेयर की है वो 3D है। इसरो के अनुसार ये तस्वीर कई फोटो को जोड़ कर तैयार की गई है। इसे एनाग्लिफ स्टीरियो या मल्टी-व्यू इमेज कहते हैं। इसमें थ्री डायमेंशन तस्वीर बनाई जाती है। ये तस्वीर भी एनाग्लिफ NavCam स्टीरियो इमेज का इस्तेमाल करके बनाई गई है, जिसमें प्रज्ञान रोवर पर ली गई लेफ्ट और राइट इमेज को शामिल किया गया है।

3D में देखने के लिए क्या करना पड़ेगा
इस तस्वीर में लेफ्ट इमेज को रेड चैनल से देखा जा सकता है, जबकि राइट इमेज हरे और नीले चैनल से देखी जा सकती है। दोनों इमेज के बीच का अंतर स्टीरियो इफेक्ट इफेक्ट है, जिससे इमेज 3D दिखाई देती है। अगर आप इस तस्वीर को 3D व्यू में ही देखना चाहते हैं, तो रेड या सियान चश्मे का इस्तेमाल करिए। बता दें कि NavCam को LEOS/ISRO द्वारा डेवलेप किया गया है। इससे मिले डेटा को भी एसएसी/इसरो द्वारा प्रोसेस किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button