Uncategorized

3 साल की बेटी अनायरा संग कपिल तो 1 साल के गोला के साथ भारती ने की रैम्प वॉक, वीडियो वायरल

कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा और भारती सिंह के बच्चे बेहद क्यूट हैं। दोनों को आपने अक्सर एयरपोर्ट या फिर बर्थडे पार्टीज में ही देखा है लेकिन इस बार ये सारे एक इवेंट में नजर आए। इन चारों ने रैम्प वॉक की और लोगों के दिलों को बाग-बाग कर दिया।

कॉमेडियन कपिल शर्मा और भारती सिंह अक्सर खबरों में बने रहते हैं। कभी खुद की वजह से तो कभी अपने बच्चों के कारण। एक बार फिर ऐसा ही हुआ, जब दोनों को साथ देखा गया। वो भी क्यूट-क्यूट बच्चों के साथ। बीती रात 14 मई को एक इवेंट में दोनों अपने बेटी और बेटे के साथ पहुंचे थे। यहां इन्होंने रैम्प वॉक किया और वो वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इनके बच्चों के संग रैम्प वॉक करने की क्लिप धड़ल्ले से वायरल हुई, जिस पर लोगों ने जमकर अपना प्यार बरसाया।

दरअसल, भारती सिंह अपने बेटे गोले के साथ और कपिल शर्मा बेटी अनायरा के साथ बारी-बारी से मंच पर पहुंचे। दोनों ने रैम्प वॉक किया। पहले कपिल अपनी 3 साल की बेटी के साथ उसका हाथ थामे आते हैं। दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। पापा-बेटी की ये जोड़ी वाकई प्यारी लग रही थी। कपिल ऑडियंस की तरफ हाथ हिला रहे थे और वो ऐसा अपनी बेटी से भी करने को कह रहे थे। इतना ही नहीं, कॉमेडियन ने बेटी से फ्लाइंग किस देने के लिए भी कहा तो उसने वो भी बहुत क्यूट तरीके से किया जिसे देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button