जम गई झीलें ढका बद्रीनाथ धाम बर्फ से, देखें खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे के साथ-साथ कड़कड़ाती ठंड से कांप रहा है. सोचिए जरा:- ऊपर पहाड़ी इलाकों में हाल कैसा होगा. जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पूरा हिमालय बर्फ से ढका हुआ है. ऐसे ही तस्वीर उत्तराखंड के पवित्र बद्रीनाथ धाम दिखाई दे रही है. पूरा पहाड़ बर्फ ढका से हुआ है. तापमान अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है.
यहां पर चार धाम की यात्रा ठंड की शुरुआत होते ही बंद हो जाती है. और धामों के कपाट गर्मियों के शुरुआत के बाद ही खुलते हैं. मौसम की पहली बर्फबारी के बाद ही बद्रीनाथ धाम पूरी तरह बर्फ की चादर से धडक जाता है. संवाददाता आशुतोष मिश्रा ने आज बद्रीनाथ का जायजा लिया. जनवरी के महीने में बद्रीनाथ की तस्वीरों को सफेद बर्फ से ढक के कैमरे में कैद किया है.
बद्रीनाथ धाम का पूरा इलाका बर्फ से ढका हुआ है. पिघलती हुई छत से टपक ने से पहले ही जम गई है. प्रतिष्ठान, दुकान, मकान पुलिस थाना सब कुछ इस ठंड में जम गया है. यात्रा के दौरान जिन रास्तों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ होती थी. अब वहां संजू के निशान भी मौजूद नहीं है. बस सब कुछ ढका हुआ है.



