Jharkhand

सीएम हेमंत सोरेन परिवार संग माता के दरबार में पहुंचे, छिन्नमस्तिके मां से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नए साल के दूसरे दिन परिवार संग छिन्नमस्तिके मां मंदिर पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां रूपी सोरेन, पिता शिबू सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और विधायक सीता सोरेन सहित अन्य सदस्यों के साथ मां छिन्नमस्तिके की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन माता के दरबार में

हेमंत सोरेन परिवार संग सोमवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे और उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की माथा टेक पूजा अर्चना किया. और साथ में नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. मुख्यमंत्री के साथ पत्नी कल्पना सोरेन, उनके पिता सांसद शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन, विधायक सीता सोरेन विधायक के पिता बीएन मांझी सहित परिवार के सभी अन्य सदस्य भी शामिल थे.

मुख्यमंत्री श्री सोरेन पूजा अर्चना के बाद पूरा परिवार रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस रवाना हो गए. इसके पहले सीएम के रजरप्पा मंदिर पहुंचने पर प्रशासनिक भवन के समीप सीएम को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. और उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं एसपी पीयूष पांडे ने सीएम को बुके देकर उनका स्वागत किया. वही मंदिर न्यास समिति के शुभाशीष पंडा, असीम पंडा ने मुख्यमंत्री को मां छिन्नमस्तिके मंदिर की प्रतीक चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button