JharkhandStates

खूंटी में जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या.

कर्रा थाना क्षेत्र तिमड़ा गांव में एक घायल, जांच शुरू.

झारखंड के खूंटी जिले में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुकरा महतो के रूप में हुई है। वहीं घायल अर्जुन महतो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में कुल दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में जमीन विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। बताया गया कि सुकरा महतो को उसके नाना-नानी ने गोद लिया था। वह अपने ननिहाल में ही रहता था। कानून के अनुसार नाना-नानी की संपत्ति का अधिकार उसी को था। लेकिन परिवार के कुछ रिश्तेदार इस बात का विरोध कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद का मामला पहले से कोर्ट में चल रहा था। इस मामले को लेकर सुकरा महतो को कई बार धमकियां भी दी गई थीं। शुक्रवार रात आरोपियों ने मौका देखकर उस पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अर्जुन महतो भी घायल हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम बनाई है। जांच अधिकारी के अनुसार सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button