देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रोहिणी इलाके में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय आशीष पांडे के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। फोन पर सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे। आशीष को गंभीर हालत में उठाया गया। उसे तत्काल देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूचना मिलते ही बैजनाथ धाम ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुले हाई वोल्टेज तार पहले से खतरा बने थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



