JharkhandStatesWeather

झारखंड में ठंड चरम पर, गुमला में तीन डिग्री तापमान दर्ज.

कांके 4.7, खूंटी और डालटनगंज में भी न्यूनतम पारा नीचे गिरा.

झारखंड में सर्दी अब अपने चरम स्तर पर पहुंच गई है और तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान मात्र तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में तेजी से गिरावट हुई है और लोग सुबह-शाम भारी ठिठुरन का सामना कर रहे हैं।

राजधानी रांची के कांके में न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री तक पहुंच गया। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा और धुंध रहने की आशंका जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम करीब 10 से 11 डिग्री के आसपास रह सकता है।

जमशेदपुर, बोकारो, लातेहार, लोहरदगा और खूंटी में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा, लेकिन न्यूनतम में गिरावट का सिलसिला जारी है। बढ़ती ठंड के बीच बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है और लोग घरों में हीटर, ब्लोअर और अलाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button