States

एनआईसी टीम आज 3 बजे नेक्स्टजेन ई-हॉस्पिटल अपग्रेड करेगी.

इस तकनीकी उन्नयन के चलते अगले 12 घंटे तक सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

इस दौरान झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में ई-हॉस्पिटल से जुड़ी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

मरीज पंजीकरण, ओपीडी अपॉइंटमेंट, रिपोर्ट अपलोड और अन्य ऑनलाइन कार्य बाधित रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं कि वे इस अवधि में मैनुअल प्रक्रिया अपनाएं।
ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
NIC की टीम ने बताया कि यह तकनीकी अपग्रेडेशन भविष्य में सेवा गति और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इससे डेटा प्रबंधन और रोगी रिकॉर्ड प्रणाली अधिक सटीक होगी।

कार्य पूर्ण होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आज दोपहर से रात तक ई-हॉस्पिटल पोर्टल का उपयोग न करें।
नेक्स्टजेन ई-हॉस्पिटल सिस्टम पूरे देश में सरकारी अस्पतालों के डिजिटल संचालन का अहम हिस्सा है।
NIC का उद्देश्य अस्पतालों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है।
रांची सहित पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को इससे दीर्घकालिक लाभ होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button