BiharCrime

पटना में सुबह-सुबह व्यवसायी की हत्या, शव को ले जा कर अशोक राजपथ पर बैठे गुस्साये लोग. टना. राजधानी में अपराध की स्थिति बेकाबू हो गई है।

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई गली इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रतिष्ठित सत्तू व्यवसायी की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान पटना सिटी के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रमोद बांग्ला के पुत्र के रूप पता चला।

अपराधियों की गोली से दो घायल

जानकारी के अनुसार, बुधवार की तड़के सुबह अपराधियों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें तीन लोगों को गोली लगी, जिसमें प्रसिद्ध व्यवसायी प्रमोद बागला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रमोद के बेटे गोलू और वहां काम करने वाले एक शख्स छोटू को भी गोली लगी है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग ग्राउंड लेवल से हुई थी।

अशोक राजपथ जाम

घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ को पूरी तरह जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पहले भी हो चुकी है हत्या

ज्ञात हो कि कल भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं और आज तड़के सुबह फिर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले भी रात में पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के नई सड़क स्थित भामा शाह इलाके में अपराधियों ने दही विक्रेता को गोली मार दी थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दही विक्रेता की पहचान 15 वर्षीय आशु कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button