CrimeEducationPoliticsStates

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार कर लिया।

यह गिरफ्तारी उनसे आठ घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद हुई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।

महेश जोशी पिछली अशोक गहलोत सरकार में जलदाय विभाग (पीएचईडी) के कैबिनेट मंत्री थे।

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी जल जीवन मिशन में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी है। ईडी इस मामले में पिछले कुछ समय से जांच कर रही थी और इस सिलसिले में कई लोगों से पूछताछ भी की गई थी। महेश जोशी पर अपने पद का दुरुपयोग कर ठेकेदारों और अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप है। ईडी ने पहले भी इस मामले में कई जगहों पर छापेमारी की थी और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई थीं।

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए महेश जोशी ने कहा कि उनकी पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने ईडी से इस मुश्किल समय के बाद बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ झूठा मामला बनाया गया है और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया है। इस गिरफ्तारी से राजस्थान की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है और कांग्रेस पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button