NationalPoliticsStates

PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज का उद्घाटन.

कश्मीर को मिला रेल कनेक्शन उधमपुर | 7 जून 2025.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का उद्घाटन किया। यह पुल 359 मीटर ऊंचा है और इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार माना जा रहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लाइन (USBRL) को राष्ट्र को समर्पित किया।

पीएम मोदी का यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है। सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम किए गए थे। चिनाब पुल के उद्घाटन के बाद उन्होंने भारत के पहले केबल-स्टे अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जो अब कश्मीर तक सीधी सेवा प्रदान करेंगी।

प्रधानमंत्री ने वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा से 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण भी किया। USBRL परियोजना लगभग 43,780 करोड़ रुपये में बनी है, जिसमें 36 सुरंगें (119 किमी) और 943 पुल शामिल हैं। यह कश्मीर के आर्थिक और सामाजिक विकास में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button