CrimeJharkhandStates

देवनद पुल के पास ट्रेलर पलटा, शराब तस्करी उजागर.

सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपी थी अंग्रेजी शराब.

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा खुलासा हुआ। रांची–मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ 75 पर देवनद पुल के पास एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रेलर डाल्टनगंज से रांची की ओर जा रहा था। वाहन में ऊपर से व्हाइट सीमेंट की बोरियां लदी थीं। हादसे के बाद जब बोरियां हटीं तो नीचे शराब के कार्टून मिले। इस दृश्य को देखकर लोग हैरान रह गए।

दुर्घटना के बाद चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस को पहले से सूचना थी कि ट्रेलर में अवैध शराब लोड है। बताया जाता है कि पुलिस ट्रेलर का पीछा कर रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन तेज भगाने की कोशिश की। नियंत्रण खोने से ट्रेलर पलट गया।

हादसे के बाद शराब तस्करी का मामला उजागर हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग शराब के कार्टून लेकर भागते भी देखे गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब जब्त कर ली। जब्त शराब को थाना भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button