तदाशा मिश्रा वर्तमान में विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने दो दिन पहले ही अपना इस्तीफा सौंपा था। तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर विभाग में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आईपीएस तदाशा मिश्रा दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होंगी। अपने करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है। वह पहले झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी के पद पर भी रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति से झारखंड पुलिस में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है।



