Uncategorized
Trending

Jharkhand News: पिता महेंद्र सिंह की हत्या के बाद राजनीति में आये विनोद सिंह, जानें उनका अब तक का सफर

माले विधायक विनोद सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है. इन्हें 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा. विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से तीन टर्म के विधायक हैं.

विनोद सिंह ने अपने पिता विधायक महेंद्र सिंह की हत्या के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा. 16 जनवरी 2005 को नक्सलियों ने महेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी. इसके बाद विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से माले की टिकट पर चुनाव लड़े और जीत कर विधायक बने.

वर्ष 2009 में बगोदर से ही दूसरी बार विधायक चुने गये. 2014 का विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाये. परंतु 2019 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने तीसरी बार चुनाव जीता. झारखंड विधानसभा में विनोद सिंह जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखते हैं. झारखंड गठन के बाद वर्ष 2001 से झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है.

पिछले 22 वर्षों में वर्ष 2009, 2014 व 2019 को छोड़ हर वर्ष झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इसमें हर वर्ष एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जा चुके हैं.

झारखंड विधानसभा : अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक

2001 विशेश्वर खां

2002 हेमलाल मुर्मू

2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह

2004 लोकनाथ महतो

2005 अन्नपूर्णा देवी

2006 राधाकृष्ण किशोर

2007 पशुपति नाथ सिंह

2008 इंदर सिंह नामधारी

2010 जनार्दन पासवान

2011 माधव लाल सिंह

2012 रघुवर दास

2013 लोबिन हेंब्रम

2015 प्रदीप यादव

2016 स्टीफन मरांडी

2017 विमला प्रधान

2018 मेनका सरदार

2020 नलिन सोरेन

2021 रामचंद्र चंद्रवंशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button