Uncategorized

हजारीबाग में पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में 3 लोगों की मौत और 5 घायल, मृतकों में एक महिला भी शामिल

झारखंड के हजारीबाग जिले में चरही के निकट पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग घर रंगने के लिए मिट्टी लाने जा रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हुआ।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चरही के निकट बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल एक रांची रेफर

हादसे में गंभीर रूप से दो घायलों को हजारीबाग मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि एक अन्य को रांची रेफर किया गया है।

दो मृतकों की पहचान हुई

मृतकों में रमेश गंझु और झुनिया देवी शामिल है। जबकि तीसरे की मौत अस्पताल में हुई। ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत की ये घटना चरही स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर सरवाहा में हुई। सभी मृतक और घायल सरबाहा गांव के ही रहने वाले थे। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि उनकी ओर से कई वर्षाें से रेलवे फाटक की मांग की जा रही है, लेकिन रेल प्रशासन की ओर से आज तक इस पर संज्ञान नहीं लिया गया। इस कारण ये हादसा हुआ। ग्रामीणों ने रेलवे से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है। बताया गया है कि जिनकी हादसे में मौत हुई और जो लोग घायल हुए है, उन सभी के पास लाल कार्ड है, ऐसे में उनके घर की आर्थिक स्थिति को समझा जा सकता है।

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सावित्री देवी और लालो देवी के परिजनों का कहना है कि सभी महिलाएं मंगलवार सुबह दूधी मिट्टी लाने के लिए गई थीं। इस मिट्टी का उपयोग घर रंगने में किया जाता है। सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक करते समय यह हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button