
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के लिए रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। मंगेशपुर और नजफगढ़ में तो पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इतना तापमान आजतक दिल्ली में कभी दर्ज नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को गर्मी से राहत मिल सकती है। आज दिल्ली एनसीआर में बादल छाएं रहेंगे। धूल भरी आंधी आ सकती है। इस कारण से तापमान 41 डिग्री तक सिमटने का अनुमान है। लेकिन 18 मई के बाद गर्मी का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ेगा।
SOURCE-DAINIK JAGRAN
