Uncategorized

गिरिराज सिंह का ट्वीट और चर्चा में आया ‘अमर झटका मीट’, BJP सांसद खुद क्यों कर रहे प्रचार?

बिहार के बेगूसराय से सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक ट्वीट के बाद बेगूसराय का ‘गिरिराज अमर झटका मीट’ सुर्खियों में आ गया है। दरअसल गिरिराज सिंह कई दिनों से हिंदुओं से हलाल मीट नहीं, झटका मीट खाने को लेकर लगातार बेगूसराय में प्रचार प्रसार कर रहे थे। गिरिराज सिंह की बातों से प्रभावित होकर अब सिंघौल वार्ड में अमर साह ने ‘गिरिराज अमर झटका मीट’ नाम से दुकान खोली है। इस दुकान को लेकर गिरिराज सिंह ने भी बुधवार को ट्वीट किया तो यह दुकान सुर्खियों में आ गई है।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट में क्या कहा?

गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘बेगूसराय में कई लोगों से बात की और उन्हें झटका मीट की दुकान खोलने के लिए प्रोत्साहित किया है। आने वाले समय में और भी झटका मीट की दुकानें खोली जाएंगी और उनका विस्तार किया जाएगा, और मैं व्यक्तिगत तौर पर उनकी दुकान का प्रचार प्रसार करूंगा। अमर जी का ये कदम सराहनीय है।’

गिरीराज अमर झटका मीट’ नाम की वजह क्या

दुकानदार अमर कुमार साह ने बताया कि उसने हिंदुओं के लिए ये झटका मीट की दुकान खोली है। यहां पर गिरिराज सिंह भी 2 फरवरी को आए थे। उन्होंने काफी हौसला अफजाई की थी। इसी के चलते अब इसका नाम ‘गिरीराज अमर झटका मीट’ रखा गया है। हिंदू धर्म में भी हलाल के बदले झटका का प्रचलन है। ऐसे में लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button