Uncategorized

सीट बंटवारा पूरे देश में ही होगा, ‘इंड‍िया’ की बैठक से निकले अरविंद केजरीवाल ने और क्‍या कहा? जानिए हर अपडेट

मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। विपक्षी गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने कहा कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं और अगले लोकसभा चुनाव में मिलकर भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देंगे। बैठक में गठबंधन के ‘लोगो’ की घोषणा भी की जाएगी। विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति और अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे। उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीटों के बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है।

  • 10:24 PM,Aug 31 2023सीट बंटवारा तो पूरे देश में ही होगा: केजरीवालमुंबई में आज की इंड‍िया गठबंधन की बैठक के बाद, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे का मुद्दा उठाया है, तो दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कहते हैं क‍ि सीट बंटवारा तो पूरे देश में ही होगा, हर जगह होगा। हमने कहा सब जगह ऐसा” काम होना चाहिए।
  • 09:37 PM,Aug 31 2023इंड‍िया गठबंधन ने पूरे देश को नई उम्मीद दीचेन्नई में डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा क‍ि इंड‍िया गठबंधन ने पूरे देश को नई उम्मीद दी है। लोग बहुत सकारात्मक हैं कि यह बदलाव लाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि यह देश वैसा ही होगा जैसा उसे होना चाहिए था।”
  • 09:18 PM,Aug 31 2023मोदी राज में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा: पटोलेइंडिया मीट में महाराष्‍ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा क‍ि 2014 में मोदी सरकार के शासन के कारण समाज में विभाजन हुआ है। लोकतंत्र और संविधान पर खतरा पैदा हो गया है। इस खतरे को टालने के लिए भारत एक साथ आया है और हम देश को बचाने का काम करेंगे।
  • 09:09 PM,Aug 31 2023INDIA गठबंधन का पीएम चेहरा कौन होगा?मुंबई में यह पूछे जाने पर कि INDIA गठबंधन का पीएम चेहरा कौन होगा? नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा क‍ि अगर आप मुझसे पूछें, तो मुझे नहीं लगता कि हमें किसी प्रधानमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करने की जरूरत है। चुनाव होने दीजिए, हमें बहुमत मिलने दीजिए। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
  • 08:56 PM,Aug 31 2023मीट में ‘इंडिया लोगो’ का भी होगा अनावरण2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति और रोड-मैप तैयार करने के लिए मुख्य सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। इंडिया मीट में ‘इंडिया लोगो’ का भी अनावरण किया जाएगा, जो अगले लोकसभा चुनावों में सभी पार्टियों के लिए उनके व्यक्तिगत पार्टी प्रतीकों के साथ वोट मांगने के लिए एक आम संकेत के रूप में काम करने की संभावना है। बैठक के बाद, विपक्षी नेता महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस इकाई द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में भाग लेंगे और बाद में नेताओं की एक चुनिंदा टीम एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगी और विचार-विमर्श की मुख्य बातें बताएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button