Sports

SA Vs WI: दक्षिण अफ्रीका ने T20 मैच में रिकॉर्ड रन चेज कर जीत दर्ज की

क्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में रविवार रात (26 मार्च) को खेले गए टी20 मुकाबले में कई रिकॉर्ड टूट गए. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन का विशाल स्कोर बनाया था. यहां दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 7 गेंद बाकी रहते टारगेट चेज़ कर यह मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में जिस तरह से चौकों-छक्कों और रनों की बारिश हुई, उससे टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड धराशायी हो गए.

इस मैच की बात करें तो क्विंटन डीकॉक के अलावा रेजा हेनरिक्स ने 28 गेंदों पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े. जबकि साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम 21 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद लौटे. साउथ अफ्रीकी कप्तान ने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए. इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 258 रनों का स्कोर बनाया था. वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने शानदार शतकीय पारी खेली. जॉनसन चार्ल्स ने 46 गेंदों पर 118 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 11 छक्के जड़े.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button