Uncategorized

दीप जलाते नीतीश और ताली बजाते लालू, पटना के गांधी मैदान कुछ यूं हुआ रावण दहन, तस्वीरें देखिए

गांधी मैदान में 70 फीट का रावण धू-धू कर जल गया। इस दौरान अद्भुत आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। खास बात रही कि लंबे समय बाद लालू यादव ने भी रावण दहन का लुत्फ लिया। सीएम और गवर्नर के साथ उन्होंने भी रावण पर तीर चलाया।

मंच पर CM नीतीश के साथ लालू

मंच पर CM नीतीश के साथ लालू

पटना के गांधी मैदान में रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण का पुतला जलाया गया। लंका बनाकर उसमें आतिशबाजी की गई। वैसे तो ये सरकारी कार्यक्रम नहीं होता है, मगर इसकी तैयारी प्रशासन स्तर पर ही की जाती है। सरकार के टॉप के नुमाइंदे इसमें शिरकत करते हैं। इस बार खास बात रही कि सीएम नीतीश और गवर्नर आर्लेकर के साथ लालू यादव भी मंच पर मौजूद थे।

लंका दहन से पहले श्रीराम की पूजा

लंका दहन से पहले श्रीराम की पूजा

परंपरा रही है कि रावण दहन से पहले रामलीला करनेवालों की मंडली गांधी मैदान पहुंचती है। फिर रथ पर श्रीराम और लक्ष्मण के रोल में जो शख्स बैठा होता है उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। गवर्नर और सीएम ने इस परंपरा को पटना के गांधी मैदान में निभाया।

गांधी मैदान में राम-लक्ष्मण की आरती

गांधी मैदान में राम-लक्ष्मण की आरती

मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-लक्ष्मण की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने आरती उतारी। इस दौरान सारे वीआईपी मौजूद रहे। इसके बाद शुरू हुआ रावण दहन का कार्यक्रम।

लालू-नीतीश ने साधा रावण पर निशाना

लालू-नीतीश ने साधा रावण पर निशाना

लंबे समय बाद रावण दहन के गांधी मैदान पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो के हाथ में भी तीर-धनुष थमाई गई। उन्होंने भी नीतीश कुमार और गवर्नर के साथ रावण पर निशाना लगाया। इसके बाद धू-धूकर एक के बाद एक पुतले जलने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button