States

केरल में छात्र की आत्महत्या पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बुलिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग.

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के एक स्कूल में बुलिंग (दुर्व्यवहार) के कारण छात्र की आत्महत्या को हृदयविदारक बताया और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “केरल स्कूल में बुलिंग के कारण मिहिर अहमद की आत्महत्या बेहद दुखद है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान होना चाहिए, लेकिन मिहिर को लगातार प्रताड़ित किया गया। उन्होंने मांग की कि जो बच्चे बुलिंग में शामिल थे और जिन्होंने कार्रवाई नहीं की, उन सभी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा, “बुलिंग कोई सामान्य घटना नहीं, यह जिंदगियां बर्बाद कर देती है। माता-पिता को अपने बच्चों को दया, प्रेम, सहानुभूति और आवाज उठाने का साहस सिखाना चाहिए। अगर कोई बच्चा कहता है कि उसे बुलिंग का सामना करना पड़ रहा है, तो उस पर विश्वास करें और यदि वह खुद ऐसा कर रहा है, तो उसे रोकें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button