Uncategorized

बांदा में रक्षाबंधन के दिन कजरिया विसर्जन करने गए 7 बच्चे यमुना में डूबे, एक ही परिवार के 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा से दर्दनाक घटना की जानकारी सामने आई है। यमुना नदी में कजरिया विसर्जन करने गए 7 बच्चे डूब गए। इस घटना में 5 बच्चों की मौत हो गई। रक्षाबंधन के मौके पर कजरिया विसर्जन की परंपरा है। इसी को लेकर बच्चे यमुना में उतरे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। बच्चे नदी में डूबने लगे। यमुना में तेज बहाव के कारण बच्चों को बचाने की तमाम कोशिशें विफल रही। नदी के किनारे खड़े लोगों ने किसी प्रकार छह बच्चों को बाहर निकाला। अस्पताल में पांच बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मरने वाले बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बच्चों को डूबता देखकर तुरंत गोताखोरों को बुलाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही गोताखोरों की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया। छह बच्चों को बाहर निकाला गया।

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के सिघन कला गांव से हादसे की सूचना सामने आई है। सिंघन कला गांव के मजरा गुरगवा में कजरिया विसर्जन करने गए 7 बच्चे नदी की धारा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चे पानी की तेज धारा में पैर फिसलने के वजह से बहगए। नदी के किनारे पर मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की। नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण वे कुछ नहीं कर पाए। सभी नदी में बहते चले गए। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस और गोताखोर की टीम पहुंची, तब तक देर हो चुकी थी।

छह बच्चों को निकालने में मिली सफलता

मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। पानी की तेज धारा के बीच से छह बच्चों की बॉडी को निकाला गया। उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 5 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। एक बच्चा अभी भी लापता है। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button