Uncategorized

‘सपने में आए रामजी… कहा हम नहीं आएंगे अयोध्या’, लालू के बेटे तेज प्रताप क्या बोले

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वे कृष्ण के रूप में नजर आते हैं तो कभी साइकिल से ही मंत्रालय पहुंच जाते हैं। वे अक्सर अपने सपनों के बारे में भी जिक्र करते रहते हैं। उनके सपने में कभी मुलायम सिंह यादव आते हैं तो कभी भगवान कृष्ण। अब उनके सपने में भगवान राम आए हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि 22 जनवरी को भगवान राम अयोध्या नहीं आएंगे।

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा

दरअसल, बिहार में राम मंदिर को लेकर सियासत तेज है। राजनीतिक नेताओं की ओर से विवादास्पद बयानबाजी भी जारी है। इन सब के बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने विवादित बयान दिया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक सवाल का जवाब देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम अयोध्या नहीं आएंगे। उन्होंने दावा किया राम जी मेरे सपने में आए थे और बोल रहे थे कि ये सब ढोंग है। हम उस दिन अयोध्या जाएंगे ही नहीं।

बता दें कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। हालांकि इस पर देश भर में राजनीति भी हो रही है। बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। तेज प्रताप ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब चुनाव आते हैं तो मंदिर का मुद्दा उछाला जाता है। चुनाव खत्म होते ही मंदिर की बात नहीं की जाती है। आरजेडी नेता ने ये बातें DSS के स्थापना दिवस समारोह में कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button