Uncategorized

नमक, सुई, प्लेन के बाद अब iPhone भी बना रहा TATA, फोन कैसा होगा, आप समझ ही रहे होंगे

देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में शामिल टाटा ग्रुप (Tata Group) ने देश में ऐपल (Apple) का आईफोन (iPhone) बनाना शुरू कर दिया है। ऐपल के सीईओ टिम कुक पिछले महीने भारत की यात्रा पर आए थे। इस दौरान उनकी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के साथ मुंबई में बैठक हुई थी। माना जाता है कि इस बैठक में दोनों के बीच भारत में मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग प्लान के बारे में लंबी बातचीत हुई थी। एक रिपोर्ट केमुताबिक ऐपल ने भारत में iPhone 15 सीरीज को बनाने के लिए टाटा ग्रुप से हाथ मिलाया है। इतना ही नहीं ऐपल की इस नई सीरीज के मेक इन इंडिया फोन को इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले भारत में फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और लक्सशेयर जैसी कंपनियां iPhone की असेंबलिंग करती रही हैं, लेकिन अब इस रेस में टाटा ग्रुप भी शामिल हो गया है। टाटा ग्रुप भारत में iPhone बनाने वाली चौथी कंपनी होगी। टाटा ग्रुप ने विस्ट्रॉन की इंडियन प्रॉडक्शन लाइन का अधिग्रहण कर लिया है, जहां iPhone 15 सीरीज को असेंबल किया जाएगा। विस्ट्रॉन कथित तौर पर भारतीय बाजार से बाहर निकलने के लिए कमर कस रही है। टाटा ने कंपनी की प्रॉडक्शन लाइन का अधिग्रहण कर लिया है, इसलिए यह भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट पार्टनर बन जाएगा। ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन का प्लांट बेंगलुरु के बाहर नरसापुरा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button