कांप उठी धरती फिर!भूकंप के झटके नेपाल में बैक टू बैक दो बार महसूस हुए

बुधवार तड़के नेपाल में बागलुंग जिले में 4.7 और 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि पहला झटका एक 01: 23 बजे तो दूसरा 02: 07बजे आया.
नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (NERMC), के अनुसार नेपाल के बागलुंग जिले में बुधवार तड़के 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए. केंद्र से रीडिंग मिली के अनुसार अधिकारी चौर के बागलुंग जिले के आसपास 01:23 स्थानीय समयानुसार पर 4. 7 तिरवता का भूकंप आया.
NEMRC ने ट्वीट किया, 2070/09/13 NEMRC/DMG को 01:23 बजे बागलुंग जिले के अधिकारी चौर के आसपास 4.7 एमएल का भूकंप आया. इसके बाद नेपाल ने ट्वीट किया, रिएक्टर पैमाने पर दूसरा भूकंप 5.3 कथित तौर पर बागलुंग जिले के खूंगा के आसपास 2:07 (स्थानीय समय) पर आया इस ट्वीट में कहा गया 2079/09/13NEMRC/DMG को 2:07 बजे बागलुंग जिले के खूंगा के आस-पास भूकंप 5.3 मिलीमीटर का आया. अभी तक कोई भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.



