Uncategorized
तुर्की में तबाही की भविष्यवाणी करने वाले रिसर्चर की बात होगी सच? 24 घंटे में 5 देशों में भूकंप…

तुर्की, नेपाल, भारत, अफगानिस्तान और ताजाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. ऐसे वक्त पर आए यह झटके जब हाल ही में भूकंप तुर्की और सीरिया में भारी तबाही हुई है. दोनों देशों में करीब 46000 लोगों की मौत हो गई. 5 देशों में भूकंप के झटके चिंता बढ़ाने वाले हैं, क्योंकि नीदरलैंड के भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों के आशंका जताई है.
अफगानिस्तान और ताजाकिस्तान में गुरुवार की सुबह भूकंप आया. ताजिकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई जा रही है. तुर्की के एंटीऑक में स्थानीय समयानुसार सुबह 04.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.2 थी. इससे पहले बुधवार को भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए.



