Uncategorized

पहले भव्य स्वागत फिर बंगले में बागेश्वर बाबा के साथ कमलनाथ की सीक्रेट मीटिंग! जानें क्या है चुनावी रणनीति

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का फोकस बीजेपी के सबसे बड़े मुद्दे को छीनना है। चुनाव से पहले कमलनाथ हिन्दुत्व के रंग में रंग गए हैं। शनिवार को छिंदवाड़ा में कथा करने के लिए पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार का कमलनाथ और नकुलनाथ ने भव्य स्वागत किया। यहां तक की कथा स्थल पर पहुंचने से पहले कमलनाथ बागेश्वर सरकार को अपने छिंदवाड़ा स्थिति बंगले पर लेकर गए। यहां पहले उन्होंने, बागेश्वर सरकार की आरती उतारी और फिर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। आइए देखते हैं फोटो।

अगुआनी करने पहुंचे नकुलनाथ

बागेश्वर धाम सरकार शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर बागेश्वर धाम सरकार का स्वागत करने के लिए खुद सांसद नकुलनाथ मौजूद थे। उन्होंने यहं बाबा का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद नकुलनाथ के साथ, बागेश्वर धाम सरकार कमलनाथ के बंगले पर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button