Uncategorized

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा, कैबिनेट की बैठक भी स्थगित

झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार सुबह चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल में निधन हो गया। जगरनाथ महतो के पास स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अलावा उत्पाद और मद्य निषेध विभाग की भी जिम्मेदारी थी। जगरनाथ महतो काफी दिनों से बीमार थे, गुरुवार सुबह चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल में उनका निधन हो गया। राज्य सरकार ने 6 और 7 अप्रैल तक दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button