अच्छी जॉब, 58 लाख का पैकैज… लेकिन गर्लफ्रेंड नहीं, इंजीनियर लड़के का छलका दर्द
अगर कोई आपसे कहे कि पैसे से बहुत कुछ होता है लेकिन पैसा सब कुछ नहीं होता है, तो आपके दिमाग में क्या ख्याल आएगा? हो सकता है आप ये सोचते हैं कि बाप-बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया? लेकिन बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर का कॉर्पोरेट चैट में किया गया वायरल पोस्ट तो कुछ और ही कह रहा है। इसके मुताबिक बहुत पैसा होने के बावजूद, गर्लफ्रेंड न होना उसके लिए सबसे बड़ा दुख है। इंजीनियर के दिल की बात पढ़कर कुछ लोग उसे नसीहत दे रहे हैं, तो कुछ अपने दुखड़े सुना रहे हैं।
माजरा क्या है?
दरअसल, बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करने वाला 24 साल का इंजीनियर लड़का सालाना 58 लाख रुपये कमाता है। लेकिन पैसा होने के बावजूद वो अकेलेपन से परेशान है। वजह… उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है, जिसके साथ वह अपनी लाइफ शेयर कर सके। उसके दोस्त अपनी लाइफ में बिजी है। इसके अलावा वर्क लाइफ में भी कुछ नया नहीं हो रहा है क्योंकि वो अपने करियर की शुरुआत से एक ही कंपनी के साथ है। वो चाहता है कि उसके जीवन को रोचक बनाने के लिए लोग उसे सलाह दें।
संघर्ष ही जीवन है!
ओरिजिनल पोस्ट असल में Grapevine App पर की गई थी, जिसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर @appadappajappa नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही सैकड़ों लोग इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जीवन है तो संघर्ष है’। दूसरे ने लिखा, ‘अकेलापन आधुनिक जीवन का अभिशाप है’। तीसरे ने कहा, ‘भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने और अपनों के लिए वक्त निकालना होगा’। देखिए बाकी लोग क्या कह रहे हैं-




