SportsUncategorized

किलियन एमबापे या लियोनेल मेसी इन दोनों में गोल्डन बूट किसे मिलेगा

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी फ्रांस के युवा खिलाड़ी के लिए किलियन एमबापे पर फीफा विश्वकप का जादू फुटबॉल प्रेमियों के सिर पर चल रहा है. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी मेहनत कर रही है. फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खिताबी मुकाबला रविवार 18 दिसंबर को खेला जाएगा. आखरी वर्ल्ड कप मेसी का है वह विश्व कप ट्रॉफी जीतकर यादगार बनाना चाहते हैं

फुटबॉल विश्व कप में मौजूद किलियन एमबापे और लियोनेल मेसी दोनों बराबर 5-5 गोल लगा चुके हैं. इस इस समय दोनों गोल्डन बूट के प्रबल दावेदारों में शामिल है.

किलियन एमबापे गोल्डन बूट का दावा मजबूत करना चाहेंगे

किलियन एमबापे इस विश्व कप 2022 में 5 गोल कर चुके हैं. ओवरऑल बात करें तो 2 विश्वकप में‘ किलियन एमबापे’ के 9 गोल हो गए हैं. अगर वह बुधवार को फ्रांस की ओर से गोल करने में सफल हो गए, तो उनका दावा और मजबूत हो जाएगा, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, फ्रांस के ओलिवर गिरोड़‘ ’किलियन एमबापे को गोल्डन बूट अवार्ड के लिए कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व करते हुए लियोनेल मेसी ने पांच गोल दागे हैं, वह अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी है. वे संयुक्त रूप से इस विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. फ्रांस के ओलिवर गिरोड़ भी टूर्नामेंट में 4 गोल कर चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button