Jharkhand

CBSE बोर्ड एग्जाम शुरू 38 लाख स्टूडेंट हुए शामिल, स्कूल यूनिफार्म में ही देंगे परीक्षा

सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है. सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के लिए 76 विषयों पर 16 दिन के लिए आयोजित की जाएगी और 21 मार्च को खत्म हो जाएगी. वही 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 115 विषयों पर आयोजित की जाएगी और अप्रैल 5 को खत्म हो जाएगी.

सीबीएससी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा आज 15 फरवरी से शुरू हो रही है. बोर्ड परीक्षा में लगभग 38 लाख स्टूडेंट्स परीक्षाओं में शामिल होंगे. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पूरे भारत और 26 देशों के 7250 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी से 05 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी.

1- सुबह 10:00 बजे के बाद, किसी भी उम्मीदवार को एग्‍जाम सेंटर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. स्‍टूडेंट्स को रिपोर्टिंग टाइम पर ही सेंटर पर

पहुंचना होगा.
2- छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड, जरूरी स्टेशनरी और अपना पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा.
3-उम्‍मीदवारों को अपने स्‍कूल की

यूनिफॉर्म में ही परीक्षा देनी होगी. सिविल कपड़ों में एग्‍जाम नहीं दे सकेंगे.
4- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जीपीएस के साथ मोबाइल फोन सहित सभी प्रतिबंधित

वस्तुओं को एग्‍जाम सेंटर पर न लेकर जाएं.
5- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों को पढ़ना और उनका पालन करना जरूरी होगा.

6- उम्मीदवारों को अफवाहें फैलाने से बचना चाहिए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि पर कोई सामग्री पोस्ट करने से बचना

चाहिए.
7- किसी भी हालत में परीक्षा में अनुच‍ित साधनों का इस्‍तेमाल और नकल कतई न करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button