Uncategorized

Fast X Box Office Collection Day 2: रिलीज होते ही ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 10’ ने लगाई दहाड़, दूसरे दिन बम्पर कमाई

हॉलीवुड की पॉप्युलर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 10’ ने सिनेमाघरों में गुरुवार को दस्तक दे दी है और पहले ही हॉलीवुड की इस फ्रैंचाइजी फिल्म ने छप्पर फाड़कर कमाई कर डाली है। 18 मई को रिलीज हुई विन डीजल स्टारर इस फिल्म Fast X ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी बम्पर कमाई की। इस तरह ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की ये फिल्म इंडियन फैन्स के सिर चढ़ने लगी है।बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विन डीजल,जेसन मोमोआ,जेसन स्‍टेथम,मिशेल रोड्रिग्स,टायरिस गिब्सन,जॉन सीना स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन देश भर में करीब 12 करोड़ की कमाई की थी। वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 13 करोड़ की बम्पर कमाई की। दो दिनों में ही कुल मिलाकर इस फिल्म ने 25 करोड़ की कमाई कर डाली है। यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 10% िजाफा नजर आया, जो कि वीकेंड पर शानदार कमाई के लिए बड़ी उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button