Uncategorized

Jharkhand Weather: गोड्डा का पारा फिर 44 डिग्री, जानिए झारखंड के किन हिस्सों में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर

रांचीः झारखंड में इन दिनों लोग भीषण गर्मी से परेशान है। पछुआ हवा के कारण राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि चक्रवाती तूफान ‘मोका’ का असर राज्य के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। इसके कारण कई जिलों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान झारखंड के अधिकांश जिलों 39 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

गोड्डा का अधिकतम तापमान फिर करीब 44 डिग्री पहुंचा

राज्य में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा का 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, जमशेदपुर का 41.7 और डालटनगंज का 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो का अधिकतम तापमान 39.7, देवघर का 42.3, गढ़वा का 40.6, गिरिडीह का 40, गुमला का 38.9, हजारीबाग का 37.6, खूंटी का 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लातेहार का अधिकतम तापमान 38, लोहरदगा का 37.8, पाकुड़ का 38.1, रामगढ़ का 39.7, साहेबगंज का 38.3, सिमडेगा का 40 और पश्चिमी सिंहभूम जिले का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button