Uncategorized

नेपाल में तारा एयर का 9NAET डबल इंजन विमान उड़ान भरने के बाद से लापता हो गया है।

विमान में 3 क्रू मेंबर सहित 22 यात्री थे, जिनमें 4 भारतीय नागरिक शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह छोटा विमान मुस्टांग के पास क्रैश हो गया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय यात्रियों के नाम अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी हैं।

नेपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए रविवार सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी और 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन 11 बजे के बाद भी विमान से संपर्क नहीं हो पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान 30 साल पुराना था।

क्या विमान क्रैश हो गया?
सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल (CAAN) के अनुसार, नेपाल आर्मी का हेलिकॉप्टर उस क्षेत्र में पहुंच गया है जहां विमान की आखिरी लोकेशन मिली थी। CAAN ने बताया कि एक कैप्टन के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने पर विमान की लोकेशन का भी पता चला। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button