Uncategorized

बंगाल में शख्‍स ने स्‍कूली बच्‍चों को बनाया बंधक, गोली मारने की धमकी, ममता बनर्जी बोलीं- ये साजिश है

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने रिवाल्वर के साथ स्कूल की कक्षा में प्रवेश किया। इससे शिक्षकों और छात्रों में दहशत फैल गई। व्यक्ति ने ट्राउजर में चाकू भी रखा हुआ था। शख्‍स ने तमंचे के बल पर सातवीं कक्षा के छात्रों को कथित तौर पर बंधक बना ल‍िया। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को बचाया और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों ने स्कूल में प्रदर्शन किया जिन्हें बाद में समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।चौंकाने वाली घटना मालदा ज‍िले के मुचिया आंचल चंद्र मोहन हाई स्कूल की है। बताया गया है क‍ि व्यक्ति ने उस समय कक्षा में प्रवेश किया जब छात्र कक्षाओं में भाग लेने में व्यस्त थे। उसके पास एक चाकू भी था जो उसके ट्राउजर में फंसा हुआ था, साथ ही उसके पास मरक्यूरिक एसिड से भरी दो बोतलें भी थीं। पुलिस ने उसे पहले पकड़ा और फिर गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संभावित स्कूल बंधक संकट को टालने के लिए पुलिस की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button