गूगल ट्रांसलेट में शामिल हुईं 110 नई भाषाएं, AI ने दिया शानदार सहयोग.
अनुवाद की सुविधा देने वाले लोकप्रिय प्लेटफॉर्म गूगल ट्रांसलेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
कंपनी ने घोषणा की है कि उसने अपने ट्रांसलेट टूल में 110 नई भाषाओं को शामिल किया है। गूगल ट्रांसलेट अब कुल 243 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
इन नई भाषाओं को जोड़ने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने अहम भूमिका निभाई है। गूगल ने अपने इन-हाउस बड़े भाषा मॉडल PaLM 2 का इस्तेमाल किया है। PaLM 2 की खासियत यह है कि यह संबंधित या क्षेत्रीय भाषाओं को सीखने में काफी सक्षम है। इसी वजह से भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं जैसे अवधी और मारवाड़ी को भी गूगल ट्रांसलेट में शामिल किया जा सका है।
गौरतलब है कि नवंबर 2022 में गूगल ने अपनी महत्वाकांक्षी “1,000 लैंग्वेजेज इनिशिएटिव” की घो दुनिया भर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 1,000 भाषाओं के लिए एआई मॉडल बनाने की प्रतिबद्धता जताई थी। यह नई अपडेट उसी पहल का हिस्सा है।
इन नई भाषाओं के शामिल होने से दुनिया भर के करीब 614 मिलियन से अधिक लोगों को फायदा होगा। अब वे गूगल ट्रांसलेट की मदद से आसानी से अपनी भाषा में अनुवाद कर सकेंगे।



