
झारखंड अलग राज्य आंदोलन के सभी आंदोलनकारियों के चिह्नितीकरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर सीएम श्री सोरेन ने कहा कि राज्य में कुछ हजार ही आंदोलनकारी हैं, यह मानना गलत है. जेल में जाने वाले, आंदोलन में डुगडुगी बजाने वाले, तीर-कमान बनाने वाले भी आंदोलनकारी हैं. सबों को सम्मान मिलना चाहिए. प्रक्रिया को सुगम बनाते हुए सरकार सभी को सम्मान दिलाएगी.
Source : Prabhat Khabar



