Uncategorized

बर्खास्त मंत्री Rajendra Gudha हैं पुलिस के हिस्ट्रीशीटर, जयपुर में एक और मामला आया सामने, पढ़ें अब CID-CB को सौंपी जांच

झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी से विधायक राजेन्द्र गुढ़ा लाल डायरी के कारण इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनके कारण राजस्थान की सियासत में आग लगी हुई है। गुढ़ा के लाल डायरी वाले मुद्दे पर बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर हैं। राजेन्द्र गुढ़ा पहली बार सुर्खियों में नहीं आए हैं। उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों के कारण भी गुढ़ा कई बार मीडिया की सुर्खियां बने हैं। आप शायद यह नहीं भी जानते होंगे कि बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा पुलिस के हिस्ट्रीशीटर यानी आदतन अपराधी हैं। आप चाहें तो राजस्थान पुलिस की वेबसाइड पर हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में राजेन्द्र गुढ़ा का नाम देख सकते हैं।

गुढ़ा पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं विधायक राजेन्द्र गुढ़ा

विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील के गोरा गांव के रहने वाले हैं। वे 11 भाई और 1 बहन हैं। 12 भाई बहिनों में से खुद राजेन्द्र गुढ़ा सहित 9 भाई गुढ़ा पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके नाम महेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, श्रवण सिंह, सत्यपाल सिंह, सत्येन्द्र सिंह और वीरेन्द्र सिंह हैं। ये सभी नाम राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर हिस्ट्रीशीटर की सूची में देखे जा सकते हैं।

बसपा के टिकट पर दो बार जीते और दोनों बार कांग्रेस में शामिल हुए

राजेन्द्र गुढ़ा पहली बार वर्ष 2008 में और दूसरी बार वर्ष 2018 में विधायक बने। दोनों ही बार वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव जीते थे। दोनों ही बार चुनाव जीतने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। संयोग से दोनों ही बार राजस्थान में गहलोत सरकार बनी और दोनों ही बार गुढ़ा को मंत्री बनाया गया। 21 जुलाई को उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया और 24 जुलई को कांग्रेस से भी निष्कासित कर दिया। राजेन्द्र गुढ़ा का परिवार राजनीतिक परिवार नहीं है लेकिन वर्ष 2003 में उनके भाई रणवीर गुढ़ा 2003 में उदयपुरवाटी से विधायक चुने गए थे।

राजेन्द्र गुढ़ा के खिलाफ एक और प्रकरण आया सामने

फरवरी 2023 में राजेन्द्र गुढ़ा के खिलाफ सीकर जिले के नीम का थाना पुलिस थाने में अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। झुंझुनूं जिले के ककराना निवासी दुर्गासिंह ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। अब ताजा मामला जयपुर ग्रामीण में भी सामने आया है। इसमें करोड़ों रुपए की जमीन को हड़पने के लिए मारपीट करने के आरोप लगे हैं। करीब एक साल पहले गोविन्दगढ पुलिस थाने में जमीन हड़पने के लिए मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में राजेन्द्र गुढ़ा का पीए और पीए का साला गिरफ्तार हो चुकेहैं। जांच में राजेन्द्र गुढ़ा का भी नाम सामने आने के बाद यह फाइल सीआईडी सीबी को ट्रांसफर कर दी गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button