HealthLife Style

अफगानिस्तान क्रिकेटर बने शेफ! वेस्टइंडीज में हलाल मांस ना मिलने पर खुद बनाना पड़ा खाना

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के बारबाडोस में एक अनोखी चुनौती का सामना करना पड़ा।

उनकी टीम होटल में हलाल मांस की उपलब्धता ना होने के कारण खिलाड़ी खुद रसोइया बन गए।

हलाल मांस उनके आहार का अनिवार्य हिस्सा है, और इस वजह से खिलाड़ियों को या तो होटल के बाहर खाना पड़ रहा था या फिर खुद ही खाना बनाना पड़ रहा था।

पिछले साल भारत में हुए वर्ल्ड कप में अफगान टीम को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई थी, लेकिन कैरिबियाई द्वीपों में उनके लिए हलाल भोजन का इंतजाम करना मुश्किल हो गया। एक खिलाड़ी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, “हमारे होटल में हलाल मांस नहीं मिल रहा है। कभी-कभी हम खुद खाना बना लेते हैं, तो कभी बाहर खाना पड़ता है।”

बता दें कि अफगानिस्तान टीम ने पिछले वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार उनके लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उम्मीद है कि आने वाले मैचों में टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा और उन्हें खाने को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button