पलामू जिले में अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 21 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से गौवंशीय पशुओं को ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। थाना क्षेत्र के लामीपतरा बाजार के पास पुलिस ने घेराबंदी की। जांच के दौरान गाय, बैल और बछड़ों को सतबरवा की ओर ले जाते पाया गया। पुलिस ने मौके पर सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।



