बारिश हो सकती है यहां, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल जाने!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा. स्काईमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 मार्च से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिले में 12 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 12 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिले में आंशिक बादल छाए रहेंगे. शेष भागों में लगभग आसमान साफ रहने की संभावना है. 13 और 14 को भी राज्य में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.



