Uncategorized

महिला मंत्रियों को नीचा दिखाने की कोशिश मत करो.. जब भड़क गईं स्मृति इरानी

दरअसल, सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्न नंबर 66 का जिक्र करते हुए अमी याज्ञनिक का नाम पुकारा। जिसमें उन्होंने कहा कि क्या महिला मंत्री मणिपुर के मुद्दे पर बोलेंगी? तब सभापति ने कहा कि ये रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। सभापति ने कहा कि ये अपनी शक्ति का दुरुपयोग करना है।

जानें क्यों भड़क गईं स्मृति इरानी

अमी याज्ञनिक के सवाल से स्मृति इरानी काफी नाराज हुईं। उन्होंने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिला मंत्री न केवल मणिपुर बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ और बिहार पर भी बोलेंगी। आप बताइए क्या आपके पास चर्चा की हिम्मत है?

छत्तीसगढ़ पर बहस की हिम्मत कब होगी?

स्मृति इरानी ने पूछा कि क्या आपमें छत्तीसगढ़ पर बहस करने की हिम्मत है? इस दौरान विपक्ष के सांसद काफी हंगामा करते रहे। इस दौरान इरानी के आगे बैठीं निर्मला भी उनकी हां में हां मिलाती दिखीं।

बिहार पर कब बोलोगे?

इरानी ने कहा क्या आपमें बिहार पर चर्चा करने की हिम्मत है? आपमे कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं पर चर्चा करने की हिम्मत है? महिला मंत्रियों को नीचा दिखाने की कोशिश मत करो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button