Uncategorized
झारखंड में 27 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर 1 घंटे का विशेष अभियान, घर-घर मतदाता सर्वेक्षण की होगी शुरुआत
रांचीः झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन को लेकर राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मतदाताओं के यहां घर-घर सर्वेक्षण को लेकर अब दूसरे चरण का अभियान 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलाया जाना है। इस अभियान के दौरान सभी बूथों के बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे लोगों को चिह्नित कर ढूंढ निकालने का काम करेंगे जो पात्र होने के बावजूद भी किसी कारण से अब तक मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो पाए हैं। वहीं 27 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक घंटे का विशेष अभियान चलाया जाएगा।



