Uncategorized

एकतरफा प्यार मामले में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक तरफा प्रेम के मामले में दो भाइयों को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब दोनों भाई पूजा पंडाल में सो रहे थे। दोनों चचेरे भाइयों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मी पूजा पंडाल में दोनों किशोर सो रहे थे इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।

Gorakhpur Two Brother Shot News

परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश कर रही है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सुरैना गांव में शुक्रवार की देर रात उस वक्त हाहाकर मच गया जब वहां स्थापित लक्ष्मी पूजा पंडाल में सो रहे दो किशोरों को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इस हमले में 15 वर्षीय मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 14 वर्षीय उसका चचेरा भाई अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद गांव में कोहराम मच गया परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात 1:00 बजे के करीब लक्ष्मी पूजा पंडाल में सो रहे 15 वर्षीय मोनू और 14 वर्षीय अजीत जो रिश्ते में चचेरे भाई हैं, उन्हें बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई, परिजनो द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार हत्या अजीत की बड़ी बहन के देवर और उसके साथी द्वारा की गई है। क्योंकि अजीत की बहन का देवर उसकी छोटी बहन से एक तरफा प्यार करता था, जिसका विरोध अजीत सहित सभी घर वाले करते थे। इसी बात से खुन्नस खाए बहन के देवर ने मौका पाकर अजीत और उसके बड़े भाई की हत्या करने की सोची और पंडाल में सो रहे अजीत के चचेरे भाई सहित दोनों पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावर अजीत और उसके बड़े भाई को ही मारने आए थे लेकिन अजीत का बड़ा भाई पंडाल में ना सोकर छत पर सो रहा था और उसका चचेरा भाई मोनू जो कुछ दिन पहले ही बड़ौदा से गांव लौटा था, वह पंडाल में सो रहा था। हमलावरों ने उसे ही अजीत का बड़ा भाई समझ कर गोली मार दी। मोनू की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों के मुताबिक मोनू के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

हरपुर बुदहट थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर गए थे, ग्रामीण और परिजनों से पूछताछ के बाद जानकारी जुटाई गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पिपराइच निवासी हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के पीछे सभी प्रसंगो की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button